सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ी मुश्किलें, 2,000 करोड़ के घोटाले में मामला दर्ज

by Manu
सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली, 30 अप्रैल 2025: आम आदमी पार्टी (आप) शराब घोटाले में इतनी उलझ गई कि उसे दिल्ली की सत्ता गंवानी पड़ी। शराब नीति घोटाला मामले में पार्टी के कई बड़े नेताओं को तिहाड़ जेल जाना पड़ा। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी जेल की सजा काटनी पड़ी। सत्येंद्र जैन को भी जेल की सजा काटनी पड़ी। फिलहाल सभी जमानत पर रिहा हैं।अब फिर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ 2 हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के दौरान स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सख्त कार्रवाई की है। एसीबी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। यह मामला 12,748 कक्षाओं और भवनों के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से संबंधित है।

कक्षा-कक्षों का निर्माण अर्ध-स्थायी संरचनाओं (एस.पी.एस.) के रूप में किया गया है, जो 30 वर्षों तक चल सकते हैं। लेकिन इसकी लागत आर.सी.सी. (पक्की) कक्षाओं के बराबर थी, जो 75 वर्षों तक चलती हैं।

यह ठेका 34 ठेकेदारों को दिया गया था, जिनमें से अधिकांश आप से संबद्ध बताए जाते हैं। यह शिकायत बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना, विधायक कपिल मिश्रा और नीलकंठ बख्शी ने दर्ज कराई है।

ये भी देखे: आप नेता दुर्गेश पाठक के घर CBI का छापा, आतिशी ने भाजपा को घेरा

You may also like