Rohit Sharma Birthday Celebration: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने जयपुर में अपनी पत्नी के साथ बर्थडे केक काटा। जिसका वीडियो सामने आया है। मुंबई इंडियंस की टीम अपने अगले मैच के लिए जयपुर में है, जहां उसका सामना 1 मई को राजस्थान रॉयल्स से होगा।

यह तस्वीर जयपुर का बताया जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस की टीम ठहरी हुई है। रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ खड़ी होकर अपना जन्मदिन का केक काट रहे हैं। रितिका रोहित को केक खिलाती है और फिर दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं।
रोहित शर्मा आईपीएल के 18वें सीजन के शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन अब वह फॉर्म में लौट आए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 76 रन बनाने के बाद रोहित ने अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली। इसका असर मुंबई इंडियंस पर भी पड़ा है, जो टीम अंक तालिका में पिछड़ रही थी वह अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने इस सीजन में खेले गए 9 मैचों में 240 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी देखे: रोहित शर्मा के नाम पर बनेगा स्टैंड, जानिए क्यों मिला ये सम्मान?