जम्मू कश्मीर के बडगाम में CRPF वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी गाड़ी 9 जवान घायल

by Manu
CRPF vehicle accident

Jammu and Kashmir CRPF Vehicle Accident: जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले के खानसाहिब तहसील में दूधपथरी के तंगनार इलाके में  एक सीआरपीएफ (CRPF) वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें CRPF की 181 बटालियन के स्पेशल क्विक एक्शन टीम (QAT) साउथ श्रीनगर रेंज के 9 जवान घायल हो गए। इनमें 8 सीआरपीएफ जवान और 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) शामिल हैं। दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना उस समय हुई जब वाहन, जो हरदु पंजू (Beerwah) के विशेष ऑपरेशन ग्रुप (SOG) कैंप में तैनात जवानों को ले जा रहा था, तंगनार के पहाड़ी इलाके में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घायलों को तुरंत श्रीनगर के सेना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं।

पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वाहन का पंजीकरण नंबर अभी तक सामने नहीं आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण पहाड़ी रास्ते की कठिन परिस्थितियां हो सकती हैं, लेकिन सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। इसी बीच पहलगाम हमले बाद से घाटी में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

ये भी देखे: पाकिस्तान ने LOC पर फिर तोड़ा सीजफायर, भारत ने दिया कड़ाड़ा जवाब

You may also like