A terrible fire broke out in the showroom : इलेक्ट्रानिक्स सामान के शोरूम में लगी भयानक आग

by TheUnmuteHindi
fire

मुंबई, 29 अप्रैल : A terrible fire broke out in the showroom : मुंबई के बांद्रा इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम वाली इमारत में आज भीषण आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिस पर काबू पाने के लिए अभी तक मशक्कत जारी है। जानकारी के अनुसार आग को बुझाने के लिए एनडीआरएफ को भी बुलाया गया।

अधिकारियों ने इस संबंधी बताया कि आग में किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। नगर निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई अग्निशमन विभाग के अनुरोध के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को तैनात किया गया और वह सुबह 7.50 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि हालांकि घटनास्थल पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रभावित इमारत के निकट स्थित इमारत को खाली करा दिया गया है।

12 दमकल गाडिय़ां पहुंची

इस संबंधी अधिकारी ने बताया कि दमकल की 12 गाडिय़ां और अग्निशमन संबंधी अन्य वाहन मौके पर हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि अन्य एजेंसियों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन बचार्व कार्य जारी हैं।

यह भी देखें : पटाखा कारखाने में भीषण विस्फोट से लगी भयानक आग, आठ की मौत

You may also like