कटनी में शिक्षक निलंबित, छात्रों को शराब पिलाने का वीडियो वायरल

by chahat sikri
कटनी में शिक्षक निलंबित

कटनी, 19 अप्रैल 2025: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। क्योंकि उनका कथित तौर पर अपने छात्रों को शराब पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

सोशल मीडिया पर बरवारा ब्लॉक

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बरवारा ब्लॉक के खिरहनी गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह का एक वीडियो सामने आया है।

अधिकारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।उन्होंने बताया कि वीडियो को विभिन्न ब्लॉकों के अधिकारियों को भेजा गया और बाद में शिक्षक की पहचान लाल नवीन प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि सिंह को कदाचार बच्चों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करने और शिक्षक की गरिमा को धूमिल करने के आरोप में मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

कथित वीडियो में एक व्यक्ति एक कमरे में छोटे लड़कों को कप में शराब पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है और वह उनमें से एक को यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि वह शराब पीने से पहले उसमें पानी मिला ले।

यह भी पढ़ें: PSEB ने फीस में की बढ़ोतरी, विद्यार्थियों पर बढ़ा वित्तीय बोझ

You may also like