पटियाला, 19 अप्रैल : पंजाब के मैडीकल शिक्षा और खोज और सेहत व परिवार भलाई मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज मंडियों में गेहूं की खरीद का जायजा लेने के लिए मंडियों का दौरा किया। उन्होंने इस मौके मांग की कि केंद्र सरकार किसानों की सभी फसलों पर एम.एस.पी. दे और साथ ही पंजाब का पिछले तीन सालों से रोका हुआ दिहाती विकास फंड भी जारी करे, जिससे राज्य में मंडीकरन ढांचा मजबूत करके गांवों में सडक़ों का विकास करवाया जा सके। सेहत मंत्री ने इस दौरान मंडौड़, धंगेड़ा, बखशीवाला, लंग और पटियाला की अनाज मंडियों में किसानों, आढ़तियों और लेबर के साथ बातचीत की। उन्हों ने इस बात से परमात्मा का शुकराना किया कि इस बार गेहूँ की सोने जैसी बंपर फसल हुई है, इस के साथ किसान भी खुश हैं और आढ़तियों और मजदूर भी खुश है। उन के साथ डिप्टी कमिशनर डा. प्रीति यादव, मार्केट कमेटी नाभा के चेयरमैन गुरदीप सिंह टिवाना, मार्केट कमेटी भादसों के चेयरमैन गुरदीप सिंह दीपा रामगढ़ समेत खुराक और सिवल सप्लाईज, मंडी बोर्ड और खरीद एजेंसियों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने किसानों की सोने जैसी गेहूं की फ़सल की खरीद के लिए सभी मंडियों में पुखता इंतजाम किये थे, इस लिए सरकार गेहूँ का एक- एक दाना सभ्यक ढंग के साथ खरीद रही है। उन्हों ने ख़ुराक और सिवल सप्लाईज विभाग और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को सखत हिदायत की कि मंडियों में लिफ्टिंग तेज करवाई जाये। इस दौरान जगदीप सिंह सरपंच धंगेड़ा, गुरप्रीत सिंह सरपंच पेधनी, हरजीत सिंह कैदूपुर, पप्पू सिंह सरपंच कैदूपुर, गुरमीत सिंह खरौड़, हरप्रीत सिंह सरपंच मंडौड़ आदि मोजूद थे।
केंद्र सरकार सभी फसलों पर के एम.एस.पी., पंजाब के किसान भर देंगे अन्न भंडार : डा. बलबीर सिंह
37