पटियाला, 19 अप्रैल : पटियाला- कैथल हाईवे और गांव सुनियारहेड़ी नजदीक कैटर और ट्रैक्टर ट्राली के साथ हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी अनुसार क्रम सिंह 60 साल निवासी गांव डीलवाल, रात्रि को तकरीबन डेढ़ बजे अपने खेतों गांव नैण खुर्द से ट्रैक्टर ट्राली के साथ गेहूं ले कर सनौर अनाज मंडी में आ रहे हैं, उनका दोहता साथ बैठा था। जब यह गांव सुनियारहेड़ी के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे, कैंटर ने ट्राली के टक्कर मार दी, जिस कारण ट्रैक्टर पलट कर उल्टा हो गया। देखने वाले लोगों ने ट्रैक्टर ड्राईवर को बहुत मुश्किल के साथ बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक ऐलान कर दिया और साथ बैठे उनके दोहतरे कमल प्रीत (15 साल) के गंभीर चोटें लगी, जो कि उपचाराधीन अस्पताल में भरती हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सडक़ दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत
39