Salman Khan Again Gets Death Threat: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर अभिनेता के लिए धमकी भरे संदेश मिले थे। जिसमें सलमान के घर में घुसकर उन्हें जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मैसेज मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
सलमान खान को मिली एक और धमकी
अभी तक इस धमकी को लेकर सलमान खान और उनके परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस धमकी की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। सलमान को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। वो अपनी जान को खतरे के बावजूद अपना काम कर रहे हैं।
इस रमजान ईद पर सलमान की फिल्म सिकंदर रिलीज हुई थी। मुरुगादोस के द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान के साथ मुख्य भूमिका में रश्मिका मंदाना थीं। कमजोर कहानी के कारण यह फिल्म प्रशंसकों द्वारा अच्छी तरह से स्वीकार नहीं की गई। जिसके कारण यह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास रिकॉर्ड नहीं बना सकी।
ये भी देखे: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत लाया जाएगा!