PM Modi in Haryana: हरियाणा में पीएम मोदी ने यमुनानगर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की अनदेखी करने का आरोप लगाया और वक्फ अधिनियम का विरोध करने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को मुसलमानों से इतना ही प्यार है तो वह उन्हें पार्टी अध्यक्ष क्यों नहीं बनाती है।
कांग्रेस सत्ता के लिए संविधान का इस्तेमाल किया: पीएम मोदी
कांग्रेस पर सत्ता के लिए संविधान का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “कांग्रेस हमेशा सत्ता हथियाने के लिए संविधान को हथियार के रूप में इस्तेमाल करती है।” इस कांग्रेस ने कट्टरपंथी मुसलमानों को खुश करने के लिए वक्फ अधिनियम 2013 में संशोधन किया। चुनाव जीतने के लिए उन्होंने कानून बनाए और संविधान को कमजोर किया। अगर कांग्रेस को मुसलमानों से इतना ही प्यार है तो वह किसी मुसलमान को पार्टी अध्यक्ष क्यों नहीं बनाती, चुनावों में आधे से ज्यादा टिकट मुसलमानों को क्यों नहीं देती? कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान का उल्लंघन किया था।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘संविधान का उद्देश्य सभी के लिए न्याय और समानता लागू करना है। न्याय की एक समान संहिता होनी चाहिए, जिसे मैं धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता कहूंगा। लेकिन कांग्रेस ने इसे लागू नहीं होने दिया।
हरियाणा में पीएम मोदी ने यूनिफॉर्म सिवल कोड को लेकर क्या कहा ?
उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने पर धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता लागू की गई। लेकिन देश का दुर्भाग्य देखिये, जो लोग संविधान को जेब में रखकर चलते थे, वही इसका विरोध करने लगे। कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक में निविदाओं में धर्म आधारित आरक्षण लागू किया। जिसका संविधान में कोई प्रावधान नहीं है।’
हरियाणा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबासाहेब के साथ क्या किया।’ जब तक बाबासाहेब जीवित थे, कांग्रेस ने उनका अपमान किया। वह दो बार चुनाव हार गये। कांग्रेस ने तो उनकी स्मृति मिटाने की भी कोशिश की। कांग्रेस भी बाबासाहेब के विचारों को हमेशा के लिए नष्ट करना चाहती थी। डॉ. अंबेडकर संविधान के रक्षक थे, लेकिन कांग्रेस संविधान की विध्वंसक बन गई।
ये भी देखे: Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती आज, राष्ट्रपति, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि