Waqf Act: भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना (Sanjiv Khanna) की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की तीन-न्यायाधीशों की पीठ 16 अप्रैल को वक्फ कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इस संबंध में जानकारी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर दी गई है। न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली पीठ का हिस्सा होंगे।
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर इस मामले में कोई भी आदेश पारित करने से पहले सुनवाई का अनुरोध किया। यह सुनिश्चित करने के लिए कि बिना सुनवाई के कोई आदेश पारित न हो, पक्षकारों द्वारा उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में कैविएट दायर किए जाते हैं। इसका मतलब यह है कि उनकी बात सुने बिना कोई आदेश पारित नहीं किया जाना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वालों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत उलेमा-ए-हिंद शामिल हैं। वक्फ कानून पर अब तक कोर्ट में 10 से अधिक याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं, जिन पर 16 अप्रैल को सुनवाई होगी। इस कानून पर लगातार रणनीतिक बयानबाजी जारी है। मानता बनर्जी ने तो इसे बंगाल मे लागू करने से इनकार कर दिया है।
ये भी देखे: BIG BREAKING: मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा दिल्ली लाया गया