नई दिल्ली, 10 अप्रैल : मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर राणा को गुरुवार को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है, जिस कारण दिल्ली स्थित पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को पेश किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों को अदालत के बाहर तैनात किया गया है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आगंतुकों की गहन तलाशी ली जा रही है। इस मामले की सुनवाई एक एनआईए जज द्वारा किए जाने की उम्मीद है। इस बीच, तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा कि राणा को उच्च सुरक्षा वाले जेल वार्ड में रखने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं और वे अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
पटियाला हाउस अदालत में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त
दिल्ली स्थित पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को पेश किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों को अदालत के बाहर तैनात किया गया है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आगंतुकों की गहन तलाशी ली जा रही है। इस मामले की सुनवाई एक एनआईए जज द्वारा किए जाने की उम्मीद है। इस बीच, तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा कि राणा को उच्च सुरक्षा वाले जेल वार्ड में रखने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं और वे अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।