उर्दू विक्रीस्त्रोत बनाएंगे पंजाबी ,पंजाबी विकीमीडियनज की बैठक में हुआ फैसला

by TheUnmuteHindi
उर्दू विक्रीस्त्रोत बनाएंगे पंजाबी ,पंजाबी विकीमीडियनज की बैठक में हुआ फैसला

पटियाला, 10 अप्रैल : पंजाबी विकीमीडियनज ने पंजाबी विकीस्रोत को प्रफुल्लित करने के साथ-साथ उर्दू विकीस्रोत बनाने का बीड़ा भी उठा लिया है। इस संबंधी फैसला पटियाला की प्रोफेसर कालोनी में प्रसिद्ध अनुवादक एवं प्रख्यात साहित्य चिंतक चरन गिल के निवास पर हुई पंजाबी विकीमीडियनज की में बैठक लिया गया। बैठक सतदीप गिल की अगुवाई में हुई, जोकि 2009 से विकीपीडिया लहर से जुड़े हुए हैं और मौजूदा समय में पंजाबी विकीपीडिया और विकीस्रोत पर बतौर प्रबंधक वॉलंटियर सेवाएं दे रहे हैं। इस बैठक के दौरान मौजूदा इंटरनेट युग मैं डिजिटल प्लेटफार्म पर पंजाबी के प्रचार-प्रसार के लिए अनेक फैसले लिए गए। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता अमन अरोड़ा को पंजाबी विकीमीडियनज के लिए वालंटियर मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक संबंधी जानकारी देते हुए सतदीप गिल ने बताया कि विकीस्रोत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक मुफ्त किताब घर है, जिस पर स्कैन की हुई किताबों का डिजिटल रूप तैयार किया जाता है। पंजाबी विकीमीडियनज लगातार इसे और समृद्ध बनाने में जुटे हुए हैं। बैठक में महसूस किया गया कि उर्दू विकिपीडिया के काफी विकसित हो जाने के बावजूद उर्दू विकीस्रोत की कमी लगातार खटक रही है। चूँकि पंजाबी विकीमीडियनज़ में चरन गिल, बलराम बोधी, डा. पवन टिब्बा, जसविंदर रूमी, सतदीप गिल व कई अन्य उर्दू-फ़ारसी के ज्ञानी शामिल हैं, इसलिए फ़ैसला किया गया कि उर्दू विकीस्रोत को पंजाबी विकीमीडियनज़ शूरू करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक परिपेक्ष्य से यह एक महत्वपूर्ण एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला फ़ैसला है, क्योंकि उर्दू की जन्मभूमि भी उत्तर भारत ही है। सतदीप ने बताया कि विकीस्रोत विकीमीडिया फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2003 में शुरू किया गया प्रोजेक्ट है।

विकीस्रोत पर 80 भाषाओं में 64 लाख किताबें

फिलहाल विकीस्रोत पर 80 भाषाओं में तकऱीबन 64 लाख किताबें हैं, जिन्हें इंटरनेट इस्तेमाल करने वाला मुफ़्त पढ़ एवं डाउनलोड कर सकता है। पंजाबी विकीस्रोत पर 500 के कऱीब किताबें उपलब्ध हैं, और इनकी संख्या बढ़ाने के लिए पंजाबी विकीमीडियनज़ दिन-रात वालंटियर सेवाएँ निभा रहे हैं। बैठक के दौरान अंग्रेज़ी विकीस्रोत पर पंजाब और पंजाबी से संबंधित ज्ञान को प्रफुल्लित करने पर भी चर्चा की गई। अनुवादक एवं उत्तर क्षेत्रीय भाषा केंद्र के मुखी डा. पवन टिब्बा ने इस काम की जि़म्मेदारी ली। डा. टिब्बा ने बताया कि अंग्रेज़ी विकीस्रोत पर कनिंघम, लेटनेर, होरेस, रिचर्ड टैंपल और फ्लोरा ऐनी स्टील जैसे विदेशी चिंतकों की किताबों के स्कैन तो मौजूद हैं लेकिन उन्हें डिजिटल टेक्स्ट के रूप में लाने के लिए टीम बनाने की आवश्यकता है। अमन अरोड़ा ने समूचे विकीमीडियनज़ का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह मातृ भाषा पंजाबी की सेवा में विकीमीडियनज़ की ओर से सौंपी गई जि़म्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाएँगे।

साहित्य प्रेमियों को जोडऩे का फैसला

बैठक के दौरान वालंटियर सेवाएँ निभाने के इच्छुक विद्यार्थियों, अध्यापकों, भाषा एवं साहित्य प्रेमियों, विषय विशेषज्ञों, विद्वानों को विकीपीडिया मुहिम के साथ जोडऩे का भी फ़ैसला किया गया। सतदीप गिल ने पुराने विकीमीडियनज़ के दरपेश तकनीकी समस्याओं का हल किया। इस मौक़े पर संगीत माहिर कुसुम शर्मा, बुद्धिजीवी बलराम बोधी, विकीमीडियनज़ गुरमेल कौर, कुलदीप बुर्ज भलाईके, गुरदीप काफिऱ, जसविंदर रूमी, सोनिया अटवाल, कोमल मीरपुर, राम सरूप ढैपई, गगनीत कौर, गगनप्रीत कौर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You may also like