पटियाला, 8 अप्रैल : डॉ. भीम राव अम्बेडकर साहिब जी की जैयंती मौके पन्नु की तरफ से अशांति फैलाने की कोशिश की निंदा करते पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और नाभा के विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने कहा कि पन्नूं जैसे कुछ लोग पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी यह कोशिश बरदाश्त नहीं की जायेगी और उन को मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहिब की जैयंती बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने कि बाबा जी ने समाजवाद, बराबरता और हिस्सेदार का संदेश दिया था हम उनके रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने आगे से कहा कि हमारी भाई चारक सांझ विरोधियों के हौसले पस्त कर देगी। सेहत मंत्री ने कहा कि पंजाब में शिक्षा क्रांति, सेहत क्रांति, पंजाब के लोगों को नौकरी देने की लहर चलाई जा रही है और यह तरक्की पन्नुं जैसे कुछ भद्दे लोगों से बर्दाश्त नहीं की जा रही। ऐसे लोगों की कोशिश है कि पंजाब में किसी ना किसी तरह पंजाब में अशांति फैलाई जाये परंतु इन की यह चाल कामयाब नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर विद्वान, फिलासफर और कानून्नदान थे और भारतवासी डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के योगदान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे। इस मौके चेयरमैन इम्पू्रवमैंट ट्रस्ट मेघ चंद शेरमाजरा, जिला प्रधान पटियाला शहरी तेजिन्दर मेहता, स्टेट जाइंट सचिव अमरीक सिंह बांगड़, चेयरमैन मार्केट कमेटी नाभा गुरदीप सिंह टिवाना, चेयरमैन मार्केट कमेटी भादसों गुरदीप सिंह दीपा रामगढ़ शामिल थे।
डॉ. भीम राव अम्बेडकर साहिब जी की जैयंती मौके अशांति फैलाने पर पन्नुं को मुंह तोड़वा जवाब : सेहत मंत्री
34