सुपौल न्यूज: निगरानी विभाग ने घूस लेते SDPO के रीडर को किया गिरफ्तार

by Manu
सुपौल निगरानी विभाग

Supaul News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। वैशाली के बाद अब सुपौल में भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 की सुबह निगरानी विभाग की टीम ने वीरपुर एसडीपीओ के रीडर एएसआई स्टेनो मिट्ठू कुमार उर्फ बिट्टू को 30 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुबह करीब 9 बजे हुई, जब मिट्ठू कुमार किसी विशेष कार्य के लिए रिश्वत ले रहा था। निगरानी टीम ने सटीक योजना के साथ उन्हें धर दबोचा है।

निगरानी विभाग की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना से सुपौल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि शाम तक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।

इससे पहले सोमवार को वैशाली में भी निगरानी टीम ने एक डाटा एंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार को 12 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के लिए उसने 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता शैलेंद्र सिंह की सूचना पर निगरानी ने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी देखे: Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भयंकर बारिश!

You may also like