श्री राम लीला कमेटी द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सशव

by TheUnmuteHindi
श्री राम लीला कमेटी द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सशव

बस्सी पठाना, 7 अप्रैल : श्री राम लीला कमेटी, बस्सी पठना द्वारा अध्यक्ष अजय सिंगला की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में श्री राम जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें समाजसेवी प्रदीप मल्होत्रा मुख्य यजमान के के रूप में एवं हल्का विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यातिथि, राज कुमार शर्मा डी एस पी बस्सी पठना, कौंसलर राज कुमार पुरी, मेजर सिंह सोही, बलवीर सिंह, केवल कुमार, जशन कुमार, दीपक मित्तल एवं इंदरपाल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । बातचीत के दौरान महासचिव मनोज कुमार भंडारी ने बताया कि श्री राम नवमी उत्सव के उपलक्ष्य में 28 मार्च से  5 अप्रैल तक अग्रवाल धर्मशाला में श्री राम कथा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित मनीष शर्मा जी द्वारा पूरे विधि विधान से श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ करवया गया एवं कथावाचक सतीश कौशिक जी महाराज द्वारा श्री राम नाम का गुणगान किया गया जिसने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया और उपस्थित सभी भक्तों ने इस उत्सव का आनंद लिया। दोपहर ठीक 12 बजे पंडित मनीष शर्मा, संत शिवानन्द जी महाराज एवं सच्चिदानंद चेतन सरस्वती जी महाराज द्वारा पूरे विधी विधान से मुख्य यजमान के कर कमलों द्वारा प्रभु श्री राम का अभिषेक करवाया गया । कजंक पूजन, ब्रहम भोज एवं आरती उपरांत भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई ।

हमें सभी को प्रभु श्री राम के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए : प्रदीप मल्होत्रा

कमेटी द्वारा सभी अतिथियों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं भव्य कलश यात्रा में भाग लेने वाली महिलाओं को भी सम्मिलित किया गया। मुख्य यजमान प्रदीप मल्होत्रा एवं हल्का विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी ने संयुक्त संबोधन में कहा कि श्री राम लीला कमेटी बधाई की पात्र है जिसने श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया । हम सभी को प्रभु श्री राम के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए और जो शिक्षा श्री रामायण से हमें मिलती है उसे अपने जीवन में धारण करना चाहिए । महासचिव मनोज कुमार भंडारी ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन जिन भक्तो ने श्री राम कथा एवं श्री राम जन्मोत्सव में अपना सहयोग दिया है कमेटी उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती है और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की आशा करती है ।

कथा व्यास सतीश कौशिक जी महाराज एवं उनके साथियों, सभी धार्मिक,समाजिक संस्थाओं, कमेटी सदस्यों एवं सभी शहर निवासियों का किय आभार व्यक्त

कथा व्यास सतीश कौशिक जी महाराज एवं उनके साथियों, सभी धार्मिक,समाजिक संस्थाओं, कमेटी सदस्यों एवं सभी शहर निवासियों का भी आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बलराम चावला, अनिल जैन, गुरविंदर मिंटू, रविंद्र रम्मी, नीरज मल्होत्रा, प्रवीण कपिल, शाम गौतम, नरेश वर्मा, मनप्रीत सिंह शाही, भारत भूषण शर्मा, जवाहर लाल, अक्षय धीमान, प्रवीण भाटिया, प्रीतम रबड़, राज कुमार वधवा, नरवीर धीमान, विनोद शर्मा, रवीश अरोड़ा, कुलदीप किप्पी, इंदरजीत इंदरी, नितीश गौतम, राजेश धीमान, कर्ण पनेसर, जतिंदर शर्मा, अशोक मुखीजा, प्रवीण मुखीजा, जतिन पराशर, पुनीत चावला, रविंद्र शर्मा, सुमित जैन, विशाल कुमार,प्रदीप मल्लहोत्रा, राज कमल शर्मा, रमेश मल्लहोत्रा, बबलजीत पनेसर, रविंद्र रिंकू,राकेश गुप्ता , लखवीर सिंह, पवन बांसल, अनिल शर्मा, रूपिंदर सुरजन, भारत भूषण सचदेवा,मनोज शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज कुमार, दुष्यंत शुक्ला, हितेष शुक्ला,नंद लाल, प्रेम प्रकाश शर्मा,,हरबंस लाल, सतपाल भनोट, कृष्ण मल्होत्रा, रमेश कुमार, हरप्रीत पनेसर, आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।

You may also like