राम नवमी 2025: इस साल रविवार, 6 अप्रैल को भारत में राम नवमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। यह त्यौहार भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन पर भजन, जुलूस और मंत्रोच्चार किया जाता है।
भगवान राम का जन्म माता कौशल्या के गर्भ से पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में हुआ था, यही वजह है कि हिंदू भक्तों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। द्रिक पंचांग के अनुसार, भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था।
इस साल राम नवमी का शुभ मुहूर्त 5 अप्रैल 2025 को शाम 7:26 बजे से शुरू होकर 6 अप्रैल 2025 को शाम 7:22 बजे समाप्त होगा।
भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या मे उमंग का माहोल
भगवान राम की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश का अयोध्या इस त्यौहार को अद्वितीय भव्यता, भक्ति और दिव्य सौंदर्य के साथ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। राम नवमी के लिए आने वाले भक्तों के लिए एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए शहर में विशेष व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं को 18 घंटे तक रामलला के दर्शन मिलेंगे और 20 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।
यह भी पढे: BREAKING NEWS: बरेली मे भीषण सड़क हादसा , मौके पर 1 की एक मौत 3 घायल