पंजाब सरकार गेहूं का पूरा सीजन सुचारू रूप से मुकम्मल करने के लिए प्रतिबद्ध : हरपाल सिंह चीमा

by TheUnmuteHindi
पंजाब सरकार गेहूं का पूरा सीजन सुचारू रूप से मुकम्मल करने के लिए प्रतिबद्ध : हरपाल सिंह चीमा

दिड़बा/संगरूर, 5 अप्रैल :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की अनाज मंडियों में गेहूं के पूरे सीजन का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रगटावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज दिड़बा में ट्रक यूनियन द्वारा आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के बाद संगत को संबोधित करते किया ।

दिड़बा में ट्रक यूनियन द्वारा आयोजित धार्मिक समारोह में विशेष तौर पर की शिरकत

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सभी ट्रक मालिकों और ऑपरेटरों को गेहूं सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि यूनियन प्रबंधको का यह बढ़िया प्रयास है कि हर सीजन की शुरुआत ऐसे धार्मिक समारोह से की जाती है । उन्होंने यूनियन अध्यक्ष अवतार सिंह तारी को भी बधाई दी तथा सभी की खुशहाली की कामना की । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गेहूं खरीद से जुड़े हर वर्ग की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी को भी पूरे सीजन में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी ।

You may also like