52
बरेली, 5 अप्रैल 2025: बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव पट्टी के समीप दिल्ली हाईवे पर टाइल्स से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया है। इससे ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसे अलग तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही थी।
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे टाइल्स से भरा ट्रक बरेली की तरफ जा रहा था। गांव पट्टी के समीप ई-रिक्शा को बचाने के फेर में ट्रक उसी पर पलट गया था । ई-रिक्शा समेत उसमें सवार चार लोग टाइल्स के नीचे दब गए है। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े थे । पुलिस को सूचना दी थी । राहगीर भी रुक गए।
यह भी पढे: रजवारा: बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया