Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भयंकर बारिश!

by Manu
दिल्ली बारिश

Bihar Weather News: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के लिए अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया कि प्रदेश में जल्द ही बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। खास तौर पर रामनवमी के दिन भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के नवीनतम अपडेट के अनुसार, 6 अप्रैल के बाद बिहार के ज्यादातर जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं, मेघगर्जन और वज्रपात भी देखने को मिल सकता है।

केंद्र ने बताया कि 7 और 8 अप्रैल को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जैसे जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में अभी गर्मी का प्रकोप जारी है। सारण जिले के मशरख प्रखंड में सबसे ज्यादा तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गोपालगंज में 39.2 डिग्री, सिवान में 39.4 डिग्री, किशनगंज में 34.2 डिग्री, सुपौल में 36.4 डिग्री, समस्तीपुर में 38.9 डिग्री, वैशाली में 39.4 डिग्री, पूर्णिया में 36.8 डिग्री, भागलपुर में 39.2 डिग्री, मुंगेर में 39.8 डिग्री, बांका में 39.3 डिग्री, जमुई में 39.3 डिग्री और गया में 39.4 डिग्री तापमान रहा।

बारिश का यह दौर गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत लेकर आ सकता है, लेकिन तेज हवा और वज्रपात को देखते हुए सावधानी बरतने की भी जरूरत होगी।

ये भी देखे: Patna Pink Bus Service: मई से पटना मे महिलाओं के लिए चलेंगी पिंक बसें

You may also like