बुलंदशहर, 3 अप्रैल 2025: यूपी के बुलंदशहर स्थित चोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी निवासी करीब ढाई वर्षीय बालक लड्डू उर्फ ऋषि को घर के बाहर खेलते समय गांव निवासी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने रौंद दिया है। हादसे में बच्चे की मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने शव को गांव ले जाकर हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है । पुलिस ने गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली को तो कब्जे में ले लिया है। लेकिन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
प्रतिदिन गांव से ही दिल्ली आना जाना करते हैं
थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी निवासी कर्मवीर सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह प्रतिदिन गांव से ही दिल्ली आना जाना करते हैं। घर में उनकी पत्नी, बच्चे व अन्य लोग साथ में ही रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उनका करीब ढाई वर्षीय पुत्र लड्डू उर्फ ऋषि घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव निवासाी नरेंद्र सिंह वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर निकल रहा था।
प्रतिदिन गांव से ही दिल्ली आना जाना करते हैं
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर प्रतिदिन गांव से ही दिल्ली आना जाना करते हैं। तभी उसने घर के बाहर खेल रहे लड्डू को कुचल दिया। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया था।
शोर शराबा होने पर ग्रामीण व परिजन मौके पर दौड़े और लहुलुहान हालत में लड्डू को बुलंदशहर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजन
बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजन व ग्रामीण शव को गांव लेकर पहुंचे थे । जहां, उन्होंने आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया था। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल आरोपी को पकड़ कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। हादसे के बाद सो मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वाहन कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी देखे: दिल्ली: पारिवारिक विवाद के चलते महिला पर हमला, आरोपी पति फरार