पटियाला, 3 अप्रैल : पुलिस से मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए आज फूड सेफ्टी टीम पटियाला, जिसका नेतृत्व जिला सेहत अधिकारी डीएचओ डा. गुरप्रीत कौर और फूड सेफ्टी अधिकारी एफएसओ ईशान बंसल ने की, ने लगभग 1380 किलोग्राम नकली पनीर जब्त करके पूरे स्टाक को कब्जे में ले लिया। इस मौके अधिकारियों ने बताया कि उक्त पनीर हरियाणा से पंजाब में बिक्री के लिए लाया जा रहा था और एचआर 55 एएल 1436 नंबर की गाड़ी में लाया जा रहा था। यह गाड़ी पुलिस पोस्ट कस्तूरबा चौंकी, राजपुरा पर रोकी गई, जहाँ दो नमूने ले कर जांच के लिए भेजे गए, जबकि बाकी 1378 किलोग्राम पनीर जब्त कर लिया गया। आगे वाली कार्यवाही परख गुणवत्ता लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। पंजाब के सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह, फूड और ड्रग्गस कमिश्नर दिलराज सिंह और डिप्टी कमिश्नर पटियाला डा. प्रीति यादव के सख्त आदेशों अनुसार, इस नकली पनीर की बिक्री को रोकने के लिए तुरंत कार्यवाही की गई। प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नकली खाद पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों के विरुद्ध जीरो टोलरैंस पालिसी अपना कर सख्त कार्यवाही की जाएगी, जिससे लोगों की सेहत की रक्षा की जा सके।
फूड सेफ्टी टीम ने 1380 किलोग्राम नकली पनीर किया जब्त
47