सरकारी बिक्रम कालेज आफ कामर्स में कन्वोकेशन हुई

by TheUnmuteHindi
सरकारी बिक्रम कालेज आफ कामर्स में कन्वोकेशन हुई

पटियाला, 3 अप्रैल : सरकारी बिक्रम कालेज आफ कामर्स पटियाला में प्रिंसिपल प्रो. ( डा.) कुसुम लता के नेतृत्व में सैशन 2023- 24 के लिए कनवोकेशन 2025 का आयोजन किया गया। इस समारोह में पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।

रजिस्ट्रार घरेलू परीक्षाएं डा. जसप्रीत कौर के संचालन के अंतर्गत इस समारोह की शुरुआत अकादमिक प्रोसेशन के आगमन और शमा रोशन करने की रस्म के साथ हुई। कालेज प्रिंसिपल ने मेहमानों का स्वागत किया और विस्तार में कालेज की रिपोर्ट पेश की, विद्यार्थियों की शैक्षिक, सह-कोर्स गतिविधियां और खेल में हासिल की उपलब्धियों बारे जानकारी दी।

इस समारोह में कुल 302 विद्यार्थियों को डिगरियां प्रदान की गई, जिन में 269 ग्रेजुएशन और 33 पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थी शामिल थे जिनमें से 219 लड़कियां और 83 लडक़े थे। मुख्य मेहमान डा. प्रीति यादव ने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा के महत्व को उजागर करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान डालने के लिए प्रेरित किया। उन्हों ने विद्यार्थियों को समाज के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और हर चुनौती को विश्वास और दृढ़ता के साथ स्वीकार करने की प्रेरणा दी।

You may also like