कुरुक्षेत्र: संदिग्ध परिस्थति में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

by chahat sikri
फंदे पर लटका मिला युवक का शव

कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल 2025: कुरुक्षेत्र की सुशांत सिटी में रहने वाले युवक ने का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर में ही फंदे पर लटका मिला है।  जिससे शहर मे सनसनी फैल गई है ।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान गांव पखाना तरावड़ी जिला करनाल के संदीप के रूप में हुई है।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में लेकर एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

उन्होंने बताया कि संदीप पहले तरावड़ी से आकर कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन के पीछे किराए पर रहने लगा था। जहां से कुछ माह पहले वह सुशांत सिटी में किराए पर रहने लगा था। उसने लव मैरिज की हुई थी और वह पत्नी के साथ ही रहता था। वह ट्रक चलाने का काम करता है और इसी दौरान उसकी पहचान दो युवकों से हुई तो युवक उसके घर आना-जाना शुरू हो गए। मृतक के पिता नरेश ने आरोप लगाए कि उसके बेटे की हत्या की गई है। दोनों युवक व संदीप की पत्नी का अब कोई पता नहीं लग रहा है।

यह भी देखे: जींद में अमित पंघाल और अंशुल श्योकंद की सगाई, परिवार ने साझा की खुशी

You may also like