AI की कलात्मक भूलें: जब ChatGPT ने दिया तीसरा हाथ और ‘डरावना’ नारियल

by chahat sikri

नई दिल्ली,2 अप्रैल 2025: इंटरनेट ने अपना नया जुनून खोज लिया है: घिबली ट्रेंड। OpenAI के नया इमेज-जनरेशन टूल की बदौलत मशहूर हस्तियों और राजनेताओं सहित सोशल मीडिया उपयोगकर्ता अपनी तस्वीरों को स्वप्निल, स्टूडियो घिबली-शैली के एनिमेशन में बदल रहे हैं।

हालाँकि एक महिला के लिए इस ट्रेंड ने अलग ही मोड़ तब लिया जब ChatGPT ने उसे एक और हाथ दिया। उसने शुरू में खुद की एक तस्वीर अपलोड की जिसमें वह एक कैफ़े जैसी दिखने वाली जगह पर बैठी थी। उसका चेहरा दोनों हाथों पर टिका हुआ था। जब उसने दृश्य को फिर से कल्पना करने के लिए AI टूल का उपयोग किया।

AI की कुछ अजीब गलतियाँ

AI ने एक छवि बनाई जिसमें कुछ अजीब गलतियाँ थीं। एक तस्वीर में एक महिला को एक कैफ़े में बैठा दिखाया गया था। लेकिन AI ने गलती से एक तीसरा हाथ जोड़ दिया जो आइसक्रीम कोन पकड़े हुए था। इतना ही नहीं कैफ़े की जगह AI ने उसे खुले मैदान में रख दिया और पीछे एक आइसक्रीम की दुकान बना दी मानो वह हमेशा से वहाँ थी। इस मज़ेदार गलती को इंस्टाग्राम पर “ChatGPT-तुमसे ना हो पाएगा..” कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया जिससे लोग हंसने लगे। कुछ यूजर्स ने मज़ाक किया कि कुर्सी के पैर जैसा दिख रहा था जिससे AI भ्रमित हो गया हो।

AI ने गलती से नारियल को कटे हुए मानव सिर की तरह बना दिया

फिर एक और अजीब गलती हुई। एक यूजर ने छठ पूजा के दौरान महिलाओं की पारंपरिक तस्वीर को स्टूडियो घिबली-शैली में बदलने के लिए कहा। असली तस्वीर में महिलाएँ पानी के किनारे खड़ी थीं और भगवान को चढ़ाने के लिए टोकरियों में फल, अगरबत्ती और नारियल रखे हुए थीं। लेकिन AI ने गलती से नारियल को कटे हुए मानव सिर की तरह बना दिया जिससे अंतिम छवि डरावनी लग रही थी।

ChatGPT का नया AI इमेज-जनरेशन टूल, GPT-4o, अब यूजर्स को फोटो-रिअलिस्टिक और कलात्मक तस्वीरें बनाने की सुविधा देता है। पहले यह केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए था, लेकिन अब सभी को तीन छवियाँ मुफ्त में बनाने की अनुमति है।

यह भी देखे: हरियाणा पुलिस की सख्ती: बंदूक संस्कृति और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों पर रोक

 

You may also like