गाजियाबाद,29 मार्च 2025: मोदीनगर के भोजपुर के पास शुक्रवार सुबह एक फैक्ट्री में बॉयलर यूनिट में विस्फोट होने के बाद मौके पर ही तीन श्रमिकों की मौत होगई है।
अनुज कुमार प्रजापति
उन्मे से एक अनुज कुमार प्रजापति भी शामिल था।जिनकी उम्र 27 साल थीं और वह वहाँ पर मशीन ऑपरेट था। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उसकी एक बच्ची भी है।
प्रजापति के चचेरे भाई कृष्ण सिंह ने बताया कि वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। प्रजापति शुक्रवार सुबह तक ओवरटाइम कर रहा था। बॉयलर में विस्फोट सुबह करीब 4 बजे हुआ था ।
अन्य दो पीड़ितों की पहचान
इसके बाद से ही पीड़ितों के परिवार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और शवों को नहीं उठाने दिया। मारे गए तीनों लोग अपने परिवार के लिए कमाने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। मुआवजा मिलने से उन्हें किसी तरह अपना जीवन चलाने में मदद मिलेगी। अन्य दो पीड़ितों की पहचान 21 साल के अवधेश कुमार निवासी जहांगीरपुर, जेवर के पास और 48 साल के योगेंद्र कुमार निवासी भोजपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद से शव 13 घंटे से अधिक समय तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे।
यह भी देखे: मोहाली: चालान न भरने पर वाहन पोर्टल सेवाओं से वंचित होने की तैयारी!