पंजाबी यूनिवर्सिटी में 15वांं शहीद सरदार नानक सिंह यादगारी भाषण करवाया

by TheUnmuteHindi
पंजाबी यूनिवर्सिटी में 15वांं शहीद सरदार नानक सिंह यादगारी भाषण करवाया

पटियाला, 27 मार्च : पंजाबी यूनिवर्सिटी में गुरू तेग बहादुर राष्ट्रीय एकता चेयर की तरफ से 15वांं शहीद सरदार नानक सिंह यादगारी भाषण करवाया गया। आधुनिक भारत में इतिहास विषय का विकास विषय पर यह भाषण इंद्रा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी दिल्ली से पहुंचे प्रो. एस.बी. उपाध्याए की तरफ से दिया गया। उन्होंने अपने भाषण में इतिहास विषय के आधुनिक स्वरूप को इख्तियार करने और इस रास्ते में आए अलग- अलग पड़ाओं बारे चर्चा की। उन्होंने कहा कि इतिहास हमेशा प्रमाणित स्रोतों पर आधारित और राजनैतिक दृष्टिकोणों से मुक्त होना चाहिए। उन्होंने बताया कि किस तरह संसार भर में अलग- अलग समय में इतिहास को अपने अपने दृष्टिकोण से पक्षपाती व्यवहार के साथ अपने हक में लिखा जाता रहा है। उन्होंने कहा आज के समय में इतिहास लेखनी के रास्ते में बहुत सी कठिनाईयां और पक्षपात हैं जो दूर होने जरूरी हैं। उन्होंने इतिहासकारों को न्योता दिया कि वह किसी भी तरह के निजी और संकुचित हितों से ऊपर उठ कर सही तरीके के साथ इतिहास लिखे।

You may also like