नागपुर हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम खान के अवैध घर पर चला बुलडोजर

by Manu
फहीम खान के अवैध घर पर चला बुलडोजर

Bulldozers Action in Nagpur violence: नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। सोमवार सुबह पुलिस और नगर निगम की टीम ने फहीम के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

यह घर फहीम खान की पत्नी के नाम पर रजिस्टर है और 86.48 वर्ग मीटर में बना हुआ था। फहीम मोमिनपुरा इलाके में बुर्के की दुकान चलाता है।

नागपुर नगर निगम ने 21 मार्च को फहीम को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अवैध निर्माण को खुद तोड़ने का आदेश दिया था। समय सीमा खत्म होने के बाद भी कोई कार्रवाई न करने पर आज प्रशासन ने खुद बुलडोजर चलाकर निर्माण को ढहा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

नागपुर हिंसा मामले में अब तक 112 गिरफ्तार

नागपुर हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 21 नाबालिग भी शामिल हैं। इनमें से 21 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि नाबालिगों को पुलिस हिरासत में रखा गया है। जांच में पता चला है कि हिंसा सुनियोजित थी, और फहीम खान को इसका मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक निवासी ने कहा, “फहीम जैसे लोग शांति भंग करते हैं, प्रशासन का यह कदम सही है।” वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि ऐसी कार्रवाइयों से भविष्य में हिंसा पर लगाम लगेगी।

ये भी देखे: कुरुक्षेत्र में 1000 कुंडीय यज्ञ के बीच हिंसा: गोलीबारी और पत्थरबाजी से मचा हड़कंप

You may also like