किसानों पर सरकार का अत्याचार न सहनयोग : जसपाल बिट्टू
– केंद्र के रास्ते पर पडक़र पंजाब सरकार भी कर रही किसानों के साथ धक्केशाही
पटियाला, 8 मार्च : शिरोमणी अकाली दल के पटियाला दिहाती से हलका इंचार्ज जसपाल सिंह बिट्टू च_ा ने कहा कि किसानों व पंजाब सरकार की तरफ से किया जा रहा अत्याचार न सहनेयोग है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी अब केंद्र सरकार की राह पर पड़ कर किसानों के साथ धक्केशाही कर रही है।
जसपाल बिट्टू च_ा ने कहा कि आज लोगों का झुकाव फिर से अकाली दल की तरफ हुआ पड़ा है। इस लिए अकाली दल की भरती मुहिम को बड़े स्तर पर प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल के राज समय किये विकास कामों को पंजाब के लोग अब फिर से याद करने लग पड़े हैं। जब से शिरोमणी अकाली दल की सत्ता पंजाब में से गई है, तब से कांग्रेस और आप सरकारों की तरफ से पंजाब के विकास कामों के लिए कुछ भी नहीं किया गया, बल्कि लोगों को बिना मतलब से तंग परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों और लोगों का भला करने वाली सिर्फ और सिर्फ अकाली दल पार्टी है, जिसने अपने समय दौरान लोगों के लिए अथाह विकास करके दिखाया। इस लिए आज फिर से लोग अकाली दल को याद करने लग पड़े हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल इकलोती राज्य के हितों पर पहरा देने वाली पार्टी है, जिस ने पंजाब के भले के अलावा कुछ नहीं सोचा।
किसानों पर सरकार का अत्याचार न सहनयोग : जसपाल बिट्टू
केंद्र के रास्ते पर पडक़र पंजाब सरकार भी कर रही किसानों के साथ धक्केशाही
44