औरंगजेब पर टिप्पणी करने पर अबू आजमी को किया बजट सत्र से निलंबित

मैने किसी प्रति कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की : आजमी

by TheUnmuteHindi
औरंगजेब पर टिप्पणी करने पर अबू आजमी को किया बजट सत्र से निलंबित

औरंगजेब पर टिप्पणी करने पर अबू आजमी को किया बजट सत्र से निलंबित
मैने किसी प्रति कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की : आजमी
मुंबई, 5 मार्च : औरंगजेब पर टिप्पणी करना महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को काफी महंगा पड़ा है। अबू आजमी को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें मौजूदा बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब ने मंदिरों के साथ-साथ मस्जिदों को भी नष्ट करने का काम किया था। वहीं दूसरी ओर आजमी ने अपनी सफाई में ‘ङ्ग’ पर एक पोस्ट में कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने कहा,‘मैंने औरंगजेब के बारे में जो कुछ भी कहा, वह इतिहासकारों और लेखकों के कथन के आधार पर कहा। मैंने शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या किसी महापुरुष के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की। फिर भी, अगर किसी को मेरी टिप्पणी से ठेस पहुंची है, तो मैं अपने बयान और टिप्पणियां वापस लेता हूं।’ उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है और इसके कारण बजट सत्र में बाधा पहुंचाना महाराष्ट्र के लोगों का नुकसान है।

You may also like