चंडीगढ़ के एलांते माल में अचानक चली गोली, मची अफरा तफरी

कोई हताहत नहीं हुआ, जांच जारी

by TheUnmuteHindi
कोई हताहत नहीं हुआ, जांच जारी

चंडीगढ़ के एलांते माल में अचानक चली गोली, मची अफरा तफरी
कोई हताहत नहीं हुआ, जांच जारी
चंडीगढ़, 5 मार्च : चंडीगढ़ स्थित एलांते मॉल की पार्किंग में मंगलवार देर रात अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। गोली एक कार के दरवाजे से पार होकर दूसरी कार में जा लगी। एलांते के गेट नंबर 3 की एंट्री के पास पार्किंग में गोली एक कार के दरवाजे से पार होकर दूसरी कार में जा लगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस को मोहाली निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ एलांते मॉल स्थित नेक्सा कंपनी में गाड़ी खरीदने आए थे। उन्होंने अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी पार्किंग के लिए नेक्सा कंपनी के वैलेट कर्मचारी साहिल को दी थी। लेकिन जब साहिल गाड़ी लेने गया, तो उसने गाड़ी में पड़ी पिस्टल को उठा लिया। इस दौरान उस से पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली पहले फार्च्यूनर कार की खिडक़ी से निकली और फिर पास खड़ी वोल्वो कार को जा लगी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं जांच में पता चला कि पिस्टल फार्च्यूनर ड्राइवर चरणजीत सिंह का था, जिसका ऑल इंडिया लाइसेंस भी है।

You may also like