किसानों का ऐलान : आज केंद्र के साथ बातचीत ना सिरे चढ़ी तो 25 को दिल्ली की ओर करेंगे कूच
– शहीद शुभकरन सिंह की याद में खनौरी और शंभू में गूंजे हजारों किसारों के नारे : बलो में हटाया बुत से पर्दा
चंडीगढ़, 22 फरवरी : संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक और किसान मजदूर मोर्चा की तरफ से जारी संघर्ष में शहीद हुए नौजवान किसान शुभकरन सिंह की याद में आज खनौरी, शंभू, रतनपुरा और शहीद के गांव बला हजारों किसानों ने इकठ्ठा हो कर मोदी सरकार का दरवाजा खटखटाया है और तुरंत मांगों मानने के लिए कहा है।
दूसरी तरफ आज 22 फरवरी को किसानों की फिर केंद्र सरकार के साथ बातचीत होगी, जिसमें कृषि मंत्री के पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके 28 किसान नेताओं का जत्था बातचीत करने के लिए जाएगा। किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि यदि 22 फरवरी को बातचीत सिरे न चढ़ी तो 25 फरवरी को दिल्ली की तरफ कूच होगा। उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी 2024 को खनौरी बार्डर और दिल्ली की तरफ आगे बढऩे की कोशिश कर रहे किसानों मजदूरों और हरियाणा पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली लगने के साथ शुभकरन सिंह शहीद हो गया था।
इस मौके खनौरी बार्डर पर मरन व्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल, किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि सची मांगों की प्राप्ति के लिए लाखों किसानों समेत दिल्ली की तरफ जा रहे शुभकरन सिंह को सिर में गोली मार कर शहीद करने वाली मोदी सरकार का किसान मजदूर विरोधी और कॉर्पोरेट पक्षीय करूप चेहरा कुल दुनिया भर में नंगा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज का यह इक_ साबित कर रहा है कि सरकारी अत्याचार के बावजूददेश के लोग हकों के लिए लड़े जा रहे इस संघर्ष के कंधे के साथ कंधा जोडक़र खड़े हैं।
किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को भी यह बात स्पष्ट हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शुभकरन सिंह जैसे नौजवान का, उसके परिवार और संघर्ष को, शारीरिक तौर पर पड़ा घाटा कभी पूरा नहीं हो सकता परन्तु उसकी कुर्बानी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगी। इस मौके जसविंदर ङ्क्षसह लौंगोवाल, बीबी सुख्ािवंदर कौर, जंग ङ्क्षसह भटेड़ी, बलवंत ङ्क्षसह बहरामके, मलकीत ङ्क्षसह गुलामी वाला, सतनाम ङ्क्षसह साहनी, अमरजीत ङ्क्षसह मोहड़ी हरियाणा, परमजीत ङ्क्षसह मध्य प्रदेश, बलकार ङ्क्षसह, चमकौर ङ्क्षसह, सविंदर ङ्क्षसह, सरविंदर ङ्क्षसह, तेजवीर ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।
किसान मोर्चे दौरान अब तक 45 किसान शहीद हुए
उन्होंने कहा कि आज पहले किसान दिल्ली मोर्चो के 750 और इस आंदोलन के 45 के लगभग किसान शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर 22 फरवरी को सरकार द्वारा बुलाई गई मीटिंग में मांगों पर कोई ठोस हल नजर होता नहीं आता तो 25 फरवरी को शंभू बार्डर मोर्चे से 101 किसानों मजदूरों का जत्था, सीनियर नेताओं के नेतृत्व में दिल्ली की तरफ पैदल कूच करेगा। इस मौके जसविन्दर सिंह लोंगोवाल, बीबी सुखविन्दर कौर, जंग सिंह भटेड़ी, बलवंत सिंह बहरामके, मलकीत सिंह ग़ुलामी वाला, सतनाम सिंह साहनी, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह मध्य प्रदेश, बलकार सिंह बेस, चमकोर सिंह उसमानवाला, जरमनजीत सिंह बंडाला, सविन्दर सिंह चताला, हरविन्दर सिंह, तेजवीर सिंह, जसदेव सिंह और रणजीत सिंह कलेर के अलावा बड़ी संख्या में किसान मजदूर अन्य उपस्थित थे।
किसानों का ऐलान : आज केंद्र के साथ बातचीत ना सिरे चढ़ी तो 25 को दिल्ली की ओर करेंगे कूच
शहीद शुभकरन सिंह की याद में खनौरी और शंभू में गूंजे हजारों किसारों के नारे : बलो में हटाया बुत से पर्दा
63