प्रयागराज जा रही गाड़ी की बस के साथ हुई भयानक टक्कर, कई लोगों की हुई मौत

बस से आमने सामने टक्कर होने से कई लोग घायल

by TheUnmuteHindi
प्रयागराज जा रही गाड़ी की बस के साथ हुई भयानक टक्कर, कई लोगों की हुई मौत

प्रयागराज जा रही गाड़ी की बस के साथ हुई भयानक टक्कर, कई लोगों की हुई मौत
बस से आमने सामने टक्कर होने से कई लोग घायल
नई दिल्ली, 15 फरवरी : प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए लोगों में जहां भारी श्रद्धा देखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर प्रयागराज जा रही आज एक गाड़ी की बस के साथ टक्कर होने के कारण कई लोगों की दुखद मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यमुना नगर के मेजा थाना अंतर्गत प्रयागराज-मीरजापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बस और एक एसयूवी की आमने-सामने की टक्कर होने से एसयूवी में सवार सभी 9 के करीब लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ के कोरबा से श्रद्धालु एसयूवी से महाकुंभ में स्नान करने आ रहे थे लेकिन तभी मेजा थाना अतंर्गत राजमार्ग पर प्रयागराज की तरफ से जा रही एक बस से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत की लेकिन शवों को बाहर नहीं निकाल सके। इसके बाद शव को निकालने के लिए गैस कटर का प्रयोग किया गया। इस मामले में डीसीपी विवेक चंद्र यादव का कहना है कि बोलेरो और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हुई है। मामले में जांच की जा रही है। घटना रात करीब दो बजे की है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के लिए कोरबा से प्रयागराज आ रहे थे। जबकि बस श्रद्धालुओं को लेकर मीरजापुर की ओर जा रही थी। मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा के पेट्रोल पंप के सामने बोलेरो और बस में आमने सामने की जोरदार टक्कर हुई।
मुख्यमंत्री योगी ने संवेदना प्रकट की
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सडक़ दुर्घटना का संज्ञान लिया है। इसके अलावा उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करने का भी निर्देश दिया। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

You may also like