पदमश्री जगजीत सिंह दर्दी को डाक्टर आफ फिलास्फी की डिग्री प्रदान
पटियाला, 15 फरवरी : देशभगत यूनिवर्सिटी के 12वें डिग्री वितरण समारोह के अवसर पर चढ़दीकला के चेयरमैन पदमश्री जगजीत सिंह दर्दी को आज पंजाब के बिजली व लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ एवं यूनि: के चांसलर डा. जोरा सिंह ने डाक्टर आफ फिलास्फी की डिग्री प्रदान की। इस अवसर पर देशभगत यूनि: द्वारा नई दिल्ली की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेदी, जसपाल सिंह बिंद्रा कार्यकारी चेयरमैन एवं डायरेक्टर सेंटरम कैपिटल मिल, ज्ञान सिंह संधू एवं पुडा के सेवामुक्त मुख्य प्रशासक हरदेव सिंह को आनरेरी डाक्टरेट की डिग्री प्रदान की। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसेज के चांसलर डा. राजीव सूद, डा. वरिंद्र गर्ग ओएसडी पीजीआईएमईआर लंदन एवं बेस्ट उद्योगपति रेहाना बानो को सर्वोत्तम लीडर के तौर पर सम्मानित किया गया। यूनिवर्सिटी द्वारा केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ एवं विधायक गैरी बडिंग़ का भी सम्मान किया । डिग्री वितरण समारोह के अवसर पर देशभगत यूनि: के चांसलर डा. जोरा सिंह यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर डा. तेजेन्द्र कौर, सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं सीटी गु्रप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, सेंट सोल्जर गु्रप आफ इंस्टीटयूट के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, यूनि: के अध्यक्ष डा. संदीप सिंह, उपाध्यक्ष हर्श सदावर्ती एवं डा. वरिंद्र सिंह आदि ने भी विचार पेश किए। समारोह में चढ़दीकला गु्रप के मुख्य सम्पादक जगजीत सिंह दर्दी की धर्मपत्नी जसविन्द्र कौर दर्दी, सम्पादक हरप्रीत सिंह दर्दी भी उपस्थित थे।
पदमश्री जगजीत सिंह दर्दी को डाक्टर आफ फिलास्फी की डिग्री प्रदान
48
previous post