पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल- 2025

हवाई जहाजों के माडलों का शो आज, तैयारियां मुकम्मल

by TheUnmuteHindi
पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल- 2025

पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल- 2025
हवाई जहाजों के माडलों का शो आज, तैयारियां मुकम्मल
– पी.डी.ए. के सी.ए. मनीषा राणा और जशनप्रीत कौर गिल की तरफ से एविएशन क्लब का दौरा
पटियाला, 15 फरवरी : पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल 2025 के अंतर्गत 15 फरवरी को करवाए जा रहे एरो का शो की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। इस समारोह के नोडल अफसर और पटियाला विकास अथारिटी के मुख्य प्रशासक मनीषा राणा और ए.सी.ए. जशनप्रीत कौर गिल ने सिवल एविएशन क्लब में प्रबंधों का जायजा लेते जिले के लोगों को अलग- अलग हवाई जहाजों के माडलों के शो देखने के लिए पहुंचने का खुला न्योता देते कहा कि इस लिए दाखिला बिल्कुल मुफ्त है। मनीषा राणा ने बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से बनाए गए पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल के अंतर्गत डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव की देख रेख में एरो माडलिंग शो यहां संगरूर रोड पर स्थित सिवल एविएशन क्लब में 15 फरवरी को करवाया जायेगा। उहोंने बताया कि पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल के समारोहों की लड़ी के अंतर्गत जिला प्रशासन की तरफ से करवाए जाने वाले हवाई जहाजों के माडलों के शो दौरान एविएशन क्लब पटियाला के चीफ इंस्ट्रक्टर कैप्टन हरप्रीत सिंह की तरफ से हवाई जहाज के करतब दिखाने समेत अलग- अलग एअरो माडलिंग क्लबों की टीमें जहाजों के माडलों के करतब दिखाऐंगी।

You may also like