हरचंद सिंह बरसट ने कोआपरेटिव सोसाइटी बरसट के सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों को किया सम्मानित
नायब सिंह बरसट बने अध्यक्ष और मनजीत सिंह शेखूपुर बने उपाध्यक्ष
पटियाला : आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने गांव बरसट की कोआपरेटिव सोसाइटी के सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया और सभी का मुंह मीठा करवाकर बधाइयां दीं।
इनमें नायब सिंह बरसट अध्यक्ष, मनजीत सिंह शेखूपुर उपाध्यक्ष, भूपिंदर सिंह बरसट, करमजीत सिंह सोही सुलतानपुर, गुरदेव सिंह छन्ना, जगसीर सिंह शेखूपुर, गुरमीत सिंह खेड़ी मुस्लमानिया, जगत सिंह बरसट, गुरप्रीत सिंह, बलबीर कौर और बलजीत कौर का नाम बतौर सदस्य शामिल है। यह कोआपरेटिव सोसाइटी गांव बरसट, खेड़ी मुस्लमानिया, शेखूपुर, सुलतानपुर और छन्ना खूंटी की है। सोसायटी के नये पदाधिकारियों व सदस्यों में पांचों गांवों के लोग शामिल हैं।
इस मौके पर स. बरसट ने सभी नये चुने गए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी और कहा कि किसानों के कल्याण के लिए सोसाइटी का आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी नये पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सोसाइटी को सफल बनाने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं और हर तरह का सहयोग देंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के विकास और प्रगति के लिए लगातार काम कर रही है। आप सरकार की ओर से गांवों के विकास को तरजीह दी जा रही है और गांवों में विकास कार्य कराने में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर नरिंदर सिंह सरपंच बरसट, सतनाम सिंह सरपंच दुल्लड़, शाम लाल दत्त, जगमल सिंह, रूपिंदर सिंह, लाल सिंह, हरदीप सिंह, जसविंदर सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे।