मरन व्रत 76वें दिन में दाखिल : डलेवाल की हालत नाजुक, महा पंचायतों के लिए हजारों किसान बार्डरों पर पहुंचने शुरू
केंद्र और पंजाब राज्य सरकार पंजाब के साथ धक्केशाहियां करने से बजा आएं : पंधेर
पटियाला, 10 फरवरी : खनौरी बार्डर में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरन व्रत आज जहां 76वें दिन भी दाता सिंह वाला- खनौरी किसान मोर्चे पर जारी रहा, वहां उनकी हालत भी दिन प्रतिदिन नाजुक होती जा रही है। बता दें कि पिछले 6 दिन से जगजीत सिंह डल्लेवाल को दी जाने वाली डाक्टरी सहायता बंद है क्योंकि उनकी नाडिय़ां बंद हो गई हैं और डाक्टरों को ड्रिप्प लगाने के लिए नाड़ी नहीं मिल रही है।
दूसरी तरफ 11 फरवरी को रतनापुरा मोर्चे पर होने वाली किसान महापंचायत की तैयारी के लिए गांव पतली, बुढ्ढवाली, चकहीरा, सिंघवाला, नुकेरा, हरीपुरा, भगतपुरा आदि गांवों में जा कर किसानों को महांपंचायत में शामिल होने का आह्वान दिया गया। देश भर से किसान और किसान नेता 12 फरवरी को दाता सिंह वाला- खनौरी मोर्चे पर 13 फरवरी को शंभू मोर्चे में पहुँचेंगे, जिसको ले कर हजारों किसान बार्डरों पर पहुंच करने शुरू भी हो गए हैं। इस मौके किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र और पंजाब राज्य सरकार पंजाब के साथ धकेशाहियां करने से बाज आए। इस मौके किसानों ने केंद्र विरुद्ध जोरदार नारेबाजी भी की।
जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि मेरी दिली इच्छा है कि मैं 12 फरवरी को दाता सिंह वाला- खनौरी मोर्चे पर समूह किसानों के दर्शन करु और किसानों के साथ अपने दिल की भावनाएं सांझी करुं। आज किसानों ने श्री धमतान साहिब में माथा टेका और मोर्चा की मजबूती के लिए वाहेगुरु के आगे अरदास की।
मरन व्रत 76वें दिन में दाखिल : डलेवाल की हालत नाजुक, महा पंचायतों के लिए हजारों किसान बार्डरों पर पहुंचने शुरू
केंद्र और पंजाब राज्य सरकार पंजाब के साथ धक्केशाहियां करने से बजा आएं : पंधेर
87