दिल्ली आंदोलन 2 किसान मजदूर संघर्ष 361वें दिन में जारी, 10 जनवरी को शंभू मोर्चे पर जत्थों की होगी आमद : पंधेर

पंजाब की सरकार को दिल्ली से लेना चाहिए सबक

by TheUnmuteHindi
दिल्ली आंदोलन 2 किसान मजदूर संघर्ष 361वें दिन में जारी, 10 जनवरी को शंभू मोर्चे पर जत्थों की होगी आमद : पंधेर

दिल्ली आंदोलन 2 किसान मजदूर संघर्ष 361वें दिन में जारी, 10 जनवरी को शंभू मोर्चे पर जत्थों की होगी आमद : पंधेर
पंजाब की सरकार को दिल्ली से लेना चाहिए सबक
पटियाला, 10 फरवरी : किसानों मजदूरों की सच्ची मांगों को लागू करवाने के लिए, फरवरी 2024 से लगातार जारी दिल्ली आंदोलन 2 अलग अलग बार्डरों पर किसान मजदूर मोर्चा, भारत और संयुक्त किसान मोर्चा, गैर राजनैतिक का नेतृत्व में शंभू, खनौरी, रतनपुरा ( राजस्थान) में लगातार जारी है।
शंभू बार्डर मोर्चे से किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के राज्य नेता और किसान मजदूर मोर्चा के कोआर्डीनेटर सीनियर किसान नेता सरवण सिंह पंधेर और किसान नेता जरमनजीत सिंह बंडाला ने जानकारी दी कि किसानों मजदूरों के हकों की प्राप्ति के लिए शुरु किऐ गए संघर्ष को 13 फरवरी को एक साल पूरा होने जा रहा है और इसी सम्बन्ध में शंभू बार्डर पर रखे गए सालाना इक_ के अंतर्गत पूरे देश से किसान मजदूर जत्थेबंदियों के प्रतिनिधिओं ने शिरकत करेंगे। उन्होंने दिल्ली चुनाव के नतीजों बारे पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि चाहे सभी राजनैतिक पार्टियां आज कॉर्पोरेट घरानों पक्षीय नीतियां और काम कर रही हैं, परन्तु पंजाब की सरकार को दिल्ली से सबक लेना चाहिए और पंजाब अंदर की जा रही धक्केशाहियों से बाज आना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि कल सोमवार को जिला अमृतसर से सैंकड़े किसान मजदूर शंभू बार्डर मोर्चे में शिरकत के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि फसलों की खरीद और एमएसपी का गारंटी कानून और दाम स्वामीनाथन कमीशन की हिदायतें अनुसार, मनरेगा के अंतर्गत प्रति साल 200 रोजगार और दिहाड़ी 700 व अन्य मांगों मानी जाए। उन्होंने कहा कि सभी मांगंों के हल होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

You may also like