गुरू घर के दर्शनों के लिए इलैक्ट्रोनिक वाहन सेवा गाडिय़ों को संगतों के लिए किया रवाना
पटियाला, 3 फरवरी : नौवे पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के पवित्र स्थान गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब में बसंत पंचमी के सालाना जोड़ मेल मौके बड़ी संख्या में संगत गुरू दरबार में नतमस्तक हुई, वहां ही पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर स्नान किया। बसंत पंचमी के सालाना जोड़ मेल को समर्पित रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।
बसंत पंचमी के चल रहे समागमों में शिरकत करने विशेश तौर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर ङ्क्षसह धामी सहित शिरोमणि कमेटी मंबर साहिबान ने िशरकत की, जिनमें पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल ङ्क्षसह बडूंगर, अत्रिंग कमेटी मैंबर जत्थेदार सुरजीत ङ्क्षसह गढ़ी, जत्थेदार जसमेर ङ्क्षसह लाछडू, जत्थेदार बलतेज ङ्क्षसह खोख, जत्थेदार जरनैल ङ्क्षसह करतारपुर, बीबी कुलदीप कौर टोहड़ा, जत्थेदार निरमैल ङ्क्षसह जौला सहित अन्य मौजूद थे।ग ुरुद्वारा में बड़ी संख्या में नतमस्तक होने वाली संगतों का पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल ङ्क्षसह बडंूगर, अत्रिंग कमेटी मैंबर जत्थेदार सुरजीत ङ्क्षसह गढ़ी ने धन्यवाद किया। इस मौके सच्चखंड श्री दबार साहिब के मैंनेजर भगवंत ङ्क्षसह धंगेड़ा, सचिव प्रताप ङ्क्षसह, मैनेजर निशान ङ्क्षसह जफरवाल, बाबा इंद्र ङ्क्षसह कार सेवा वाले आदि मौजूद थे।
शिरोमणी कमेटी प्रधान ने नए बना लंगर हाल संगतों को किया समर्पित
गुरू घर नतमस्तक होने उपरांत शिरोमणी कमेटी प्रधान एडवोकेट हरजिन्दर सिंह धामी ने गुरुद्वारा साहिब के नये बने लंगर हाल का उद्घाटन किया और गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए मुफ्त इलैट्रोनिक वाहन को भी रवाना किया। इस दौरान शिरोमणी कमेटी प्रधान ने कहा कि सिख इतिहास अंदर बसंत ॠतु की विशेष महत्ता है और यह रितु गुरू साहिब के साथ मिलाप और समर्पित की भावना को भी प्रकट करती है और गुरू प्रति समर्पित भावना रखने वालों का हमेशा भला होता है। उन्होंने कहा कि गुरबानी का दर्शन समुच्ची मानवता का कल्याण करने वाला है और श्री गुरु ग्रंथ साहिब ही शब्द गुरू के रूप में मानवता का नेतृत्व कर रहे हैं और समाज की जटिल समस्याओं में से निकलने के लिए शब्द गुरू ही सहायक हैं।
केंद्रीय बजट ने पंजाबियों और किसानों को किया निराश
एडवोकेट धामी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से साल 2025 का लाया गया बजट हर वर्ग को निराश करने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र में रहने वाली सरकारों ने ऐसे बजट ही लाए हैं, जो केवल उनको ठीक लगते हैं। शिरोमणी कमेटी प्रधान ने कहा कि इस बजट को ध्यान के साथ देखें तो पंजाब के लिए कुछ अलग नहीं है और जो किसान सरहदों पर बैठ कर किसानी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन के लिए कोई भी ऐलान सरकार नहीं कर सकी।
गुरुद्वारा काम्प्लैक्स अंदर सिख सभाएं, सोसायटियों ने चलाए लंगर
बसंत पंचमी के सालाना जोड़ मेल दौरान गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाए गए, वहां ही संगत ने पंगतसंगत की और पवित्र सरोवर में स्नान करके हज़ूरी कीर्तनी जत्थों से गुरबानी कीर्तन का आनंद लिया। गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में चले धार्मिक दीवानों में ढाडी कवीशरी जत्थों ने संगतों को गुरू इतिहास के साथ जोड़ा। इस मौके गुरुद्वारा काम्प्लैक्स अंदर सिख सभाएं, सोसायटियों और जत्थेबंदियों ने लंगरों के अलग अलग स्टाल लगाए और धार्मिक सामग्री के लिए लिटरेचर पुस्तक स्टाल लगाई गई। इसी तरह गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में चले रहे समागमों दौरान कवि दरबार का आयोजन भी किया गया। इस मौके प्रसिद्ध कवियों में भाई अवतार सिंह तारी, भाई अजीत सिंह रत्न, भाई बलबीर सिंह बल्ल, भाई हरनेक सिंह बडाली, बीबी परविन्दर कौर, भाई बलबीर सिंह कोमल, भाई हीरा सिंह कोमल आदि ने संगतों को गुरू साहिबान के साथ सम्बन्धित लिखीं वार्तक कविताएं सुना कर निहाल किया।
बसंत पंचमी के वार्षिक जोड़ मेल मौके गुरुद्वारा श्री दुख निवारन साहिब में हजारों संगतें हुई नतमस्तक
शिरोमणी कमेटी प्रधान की तरफ से गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब नए बने लंगर हाल का उद्घाटन
49