पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ की कार्रवाई भाजपा की हार के डर से बौखलाहट की निशानी है – हरचंद सिंह बरसट
– आप के प्रदेश महासचिव ने दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास पर चुनाव आयोग की छापेमारी की कड़े शब्दों में निंदा की
पटियाला, 1 फरवरी : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के आवास पर चुनाव आयोग द्वारा की गई छापेमारी की कड़े शब्दों में निंदा की है। स. बरसट ने कहा कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर की गई है।
उन्होंने कहा कि असल में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में अपनी हार से डरी हुई है, इसी लिए भाजपा इस तरह की गंदी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पक्षपात कर रहा है और भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जबकि भाजपा नेताओं की ओर से लगातार पैसे बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं। जिसे न तो पंजाब के लोग और न ही दिल्ली के लोग बर्दाश्त करेंगे। बरसट ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई करके भाजपा हमें डराना चाहती है, जबकि हम डरने वालों में से नहीं हैं। आने वाली 5 फरवरी को होने वाले चुनाव में दिल्ली के लोग भारतीय जनता पार्टी को इसका मुँह तोड़ जवाब देंगे और आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे।
पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ की कार्रवाई भाजपा की हार के डर से बौखलाहट की निशानी है – हरचंद सिंह बरसट
आप के प्रदेश महासचिव ने दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास पर चुनाव आयोग की छापेमारी की कड़े शब्दों में निंदा की
62