अमेरिका में सेना के हेलीकाप्टर से टकराया विमान, हुआ हादसा
प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी
अमेरिका, 30 जनवरी : अमेरिका में एक विमान हादसाग्रस्त होने के कारण बड़ा हादसा घटित हो गया है। जानकारी के अनुसार वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय बुधवार को एक यात्री विमान सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया, जिसके बाद निकटवर्ती पोटोमैक नदी में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। विमानन कंपनी ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ के अनुसार विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हादसे में लोगों के हताहत होने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हवाई अड्डे पर विमान परिचालन रोक दिया गया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हेलीकॉप्टर जीवित लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए घटनास्थल के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे हैं। हवाई अड्डे के ठीक उत्तर में जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के पास स्थित एक स्थान से बचाव नौकाओं को पोटोमैक नदी में उतारा गया है।
राष्ट्रपति के स्टाफ ने की प्रार्थना
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस घटना की जानकारी दे दी गई है. उनके प्रेस सचिव और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से इसमें शामिल सभी लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा कि मध्य हवा में टक्कर रात 9 बजे ईएसटी के आसपास हुई, जब विचिटा, कंसास से रवाना हुआ एक क्षेत्रीय जेट एयरपोर्ट रनवे के पास पहुंचने के दौरान एक सैन्य ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। दुर्घटना के समय के आसपास एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर से प्राप्त ऑडियो में, एक नियंत्रक को हेलीकॉप्टर से पूछते हुए सुना गया कि 25 क्या आपके पास (यात्री विमान) दिखाई दे रहा है। स्पष्ट टक्कर के कुछ सेकंड बाद एक अन्य पायलट को पुकारते हुए सुना गया कि टॉवर क्या आपने वह देखा? टॉवर ने तुरंत रीगन से अन्य विमानों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया।
अमेरिका में सेना के हेलीकाप्टर से टकराया विमान, हुआ हादसा
प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी
75