शंभू बार्डर पर आज पहुंचेंगे हजारों किसान : पंधेर

आज होगा सैंकड़ो ट्रालियों का काफिला रवाना

by TheUnmuteHindi
शंभू बार्डर पर आज पहुंचेंगे हजारों किसान : पंधेर

शंभू बार्डर पर आज पहुंचेंगे हजारों किसान : पंधेर
आज होगा सैंकड़ो ट्रालियों का काफिला रवाना
पटियाला, 30 जनवरी : शंभू, खनौरी व रत्नापुरा (राजस्थान) बार्डरों पर, किसान मजदूर मोर्चा तथा संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक की अगुवाई में, जारी दिल्ली आंदोलन में शिरकत करने के लिए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की अगुवाई में शंभू मोर्चा पर आज हजारों किसान पहुंचेंगे।
इस मौके राज्य नेता सरवन ङ्क्षसह पंधेर, जर्मनजीत ङ्क्षसह बंडाला और जिला प्रधान रणजीत ङ्क्षसह कलेर ने बताया कि चाहे कि केंद्र सरकार द्वारा लंबे डैडलाक के बाद 14 फरवरी को बातचीत का आह्वानदिया है लेकिन इसके साथ आंदोलन की मजबूती की महत्ता और भी बढ़ गई है, जिसके चलते जत्थेबंदी द्वारा मोर्चा को और बल देने के लिए जोरदार शिरकत की जा रही है। इस मौके नेताओं ने कहा कि पंजाब ने हमेशा ही देश स्तरीय संघर्षांे में अहम योगदान डाला है तथा किसान मजदूर लूट रोकने और हकों की प्राप्ति के लिए शुरू किए इस आंदोलन में भी मोहरी रोल अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को यह सैंकड़ों ट्रालियों का काफिला शंभू के लिए रवाना होगा तथा लगातार सफर करते हुए शाम तक शंभू पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जानकारी अनुसार रास्ते में से अन्य कुछ भरातरी जत्थेबंदियों के काफिले भी इस काफिले में शामिल होंगे।

You may also like