नोएडा में डाक्टर का किया कत्ल, खून से लथपथ मिली लाश

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर की जांच शुरू

by TheUnmuteHindi
नोएडा में डाक्टर का किया कत्ल, खून से लथपथ मिली लाश

नोएडा में डाक्टर का किया कत्ल, खून से लथपथ मिली लाश
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर की जांच शुरू
नोएडा, 28 जनवरी : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक डाक्टर की हत्या होने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिसको लेकर अधिकारियों द्वारा बारीकी के साथ जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार कुलेसरा गांव की संजय विहार कॉलोनी में दिल्ली के डॉक्टर की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर का शव एक कमरे में खून से लथपथ मिला है। डॉक्टर के सिर में चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को संदेह है कि मकान में किराए पर रहने वाले एक पुरुष और महिला ने डॉक्टर की हत्या की है। आरोपी महिला और पुरुष ने तीन दिन पूर्व ही डॉक्टर का कुलेसरा गांव में स्थित मकान किराये पर लिया था। इस घटना के बाद से दोनों फरार हैं।
बेटे के फोन करने पर हुआ हत्या का खुलासा
जानकारी अनुसार दिनेश गौड़ की हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ जब उनके बेटे द्वारा उन्हें फोन किया जा रहा था और उनका फोन बंद आ रहा था। बाद में उनके बेटे अमन को पता चला कि उनके पिता कुलेसरा के मकान पर गए हुए हैं। जब वो वहां पर पहुंचा तो अपने पिता के शव को देखकर दंग रह गया। उसने तुरंत ही पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि 24 जनवरी को एक पुरुष और महिला को अमन के पिता दिनेश ने अपना मकान किराए पर दिया था। 25 जनवरी के दिन दिनेश कुलेसरा आए थे, लेकिन वापस दिल्ली नहीं लौटे। पुलिस का ये मानना है कि डॉक्टर की हत्या के पीछे इन दोनों का ही हाथ है।

You may also like