डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल

अपने चैनल के माध्यम से की अनुयायियों को अपील

by TheUnmuteHindi
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल
अपने चैनल के माध्यम से की अनुयायियों को अपील
रोहतक, 28 जनवरी : पिछले साल अक्तूबर में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिली थी, अब उन्हें दोबारा एक बार फिर से पैरोल मिल गई है, जिस कारण उनके अनुयायियों में भारी खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार कड़ी सुरक्षा के बीच वह सोमवार सुबह सुनारिया जेल से बाहर निकला। इस बार वह अपने अनुयायियों के बागपत आश्रम न जाकर सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय जा रहा है। यह पहली बार है जब 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें सिरसा डेरे में जाने की इजाजत मिली है। पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद गुरमीत राम रहीम ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से अनुयायियों के नाम एक संदेश जारी किया है और उन्हें जानकारी दी है कि इस बार वो जेल से बाहर आने के बाद सिरसा के आश्रम में ही रहेगा। गुरमीत राम रहीम ने अपने अनुयायियों से अपील की है कि वो सिरसा न आएं और जैसा डेरे के सेवादारों की और से उन्हें कहा जाए उसका पालन करें।
12 महीनों में चौथी अस्थायी रिहाई
इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में राम रहीम जेल से बाहर आया था। चुनाव आयोग की ओर से पैरोल के अनुरोध को मंजूरी दिए जाने के बाद वह जेल से बाहर आया था। पिछले 12 महीनों में यह उसकी चौथी अस्थायी रिहाई है और चार साल पहले दोषी ठहराए जाने के बाद से उसकी कुल रिहाई 16 हो गई हैं। राम रहीम हरियाणा और पंजाब में काफी प्रभाव रखता है। उसकी पिछली फरलो और पैरोल लगातार तमाम चुनावों के साथ-साथ हुई हैं, चाहे वह नगर निकाय या राज्य विधानसभा के चुनाव हों।

You may also like