बागपत में धार्मिक कार्यकम में हुआ बड़ा हादसा
लकड़ी का पुल गिरने से गई कई लोगों की जान, कई जख्मी
उत्तर प्रदेश, 28 जनवरी : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें 5 के करीब लोगों की मौत होने तथा 38 के करीब लोगों के घायल होने कासमाचार है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बाकी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पिछले 30 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है। मंगलवार को भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के तहत जैन समुदाय के सैकड़ों श्रद्धालु मानस्तंभ परिसर में जुटे थे। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान के लिए बनाए गए लकड़ी के मचान पर बड़ी संख्या में लोग चढ़े हुए थे। अचानक मचान का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के समय मचान के नीचे भी कई श्रद्धालु मौजूद थे, जो इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में इन लोगों की गई जान
इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में प्रमुख रूप से तरशपाल जैन (74), अमित (40), उषा (65), अरुण जैन (48), शिल्पी जैन (25), विपिन (44), और कमलेश (65) शामिल हैं. ये सभी श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे और हादसे का शिकार हो गए।
बागपत में धार्मिक कार्यकम में हुआ बड़ा हादसा
लकड़ी का पुल गिरने से गई कई लोगों की जान, कई जख्मी
63
previous post