छोटी नदी के किनारे 30 से ज़्यादा कालोनियों की सीवर लाईन 6 महीनों से बंद रहने का मामला
– सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली ने नगर निगम, सीवरेज बोर्ड और ड्रेनेज विभाग के एसडीओ मौके पर तलब किये, लगाई क्लास
– तीनों विभागों के अफसरों ने जब सीवर लाईन खोलने की जिम्मेदारी एक दूसरे पर डाली तो भडक़े सीनियर डिप्टी मेयर
– मौके पर कमिश्नर को फोन कर लोगों की समस्या हल करने को कहा
पटियाला, 28 जनवरी : छोटी नदी के किनारे डाली सीवर लाईन पिछले छह महीनों से बंद रहने का मामला आज गरमा गया। सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली ने सोमवार को इस मामले में नगर निगम सीवरेज ब्रांच के एसडीओ मनीष कैंथ, सीवरेज बोर्ड विभाग के एसडीओ संजय जिन्दल और ड्रेनेज विभाग के जेई जसविन्दर सिंह को मौके पर तलब कर लिया। मामला उस समय और उलझ गया जब तीनों विभागों ने सीवर लाईन खोलने की जिम्मेदारी एक दूसरे विभाग पर डाल दी। नगर निगम के एसडीओ का कहना है कि यह काम सिवरेज बोर्ड और ड्रेनेज विभाग ने किया। सिवरेज बोर्ड का कहना है कि उन का काम सीवर लाईन डालना था, बाद में इस की मैनटीनैंस का काम उन का नहीं है। ड्रेनेज विभाग के अफसरों ने भी कहा कि उनका काम सिर्फ बरसाती पानी की पाईप लाईन तक है, सीवर लाईन को खोलना उनके विभाग की जिम्मेदारी नहीं है।
इस पर सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली बिल्कुल गुस्से में आ गए और उन्होंने इस मामले में निगम कमिश्नर को फोन लगा लिया। कोहली ने कहा कि वह जल्द ही डिप्टी कमिशनर को मिल कर सीवर लाईन को खोलने की जिम्मेदारी तह करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने छोटी नदी के किनारे बहुत छोटी पाईप लाईन डाली हुई है, उन्होंने उस समय भी इस का विरोध किया था, अब जब यह पाईप लाईन बंद हो गई है तो 30 से ज़्यादा कालोनियों का सीवर ओवर फलो हो चुका है। सिवरेज का पानी लोगों के घर घुस रहा है, वह लोगों को इस तरह नर्क में रहने नहीं के सकते। इस लिए वह इस मामले को डिप्टी कमिश्नर से लेकर मुख्य मंत्री तक लेकर जाएंगे। इस मौके पुराना बिशन नगर वैल्फेयर सोसायटी, नया बिशन नगर वैलफेयर सोसायटी, मुस्लिम कालोनी वैलफेयर सोसायटी के अधिकारी भी मौजूद रहे। हरिन्दर कोहली ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह इस काम को हल करवा कर ही रहेंगे।
छोटी नदी के किनारे 30 से ज़्यादा कालोनियों की सीवर लाईन 6 महीनों से बंद रहने का मामला
सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली ने नगर निगम, सीवरेज बोर्ड और ड्रेनेज विभाग के एसडीओ मौके पर तलब किये, लगाई क्लास
58
previous post