शिक्षा क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने किया डॉ. राजदीप को सम्मानित

स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बढिय़ा कार्य करता रहेगा : डॉ. राजदीप

by TheUnmuteHindi
शिक्षा क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने किया डॉ. राजदीप को सम्मानित

शिक्षा क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने किया डॉ. राजदीप को सम्मानित
– स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बढिय़ा कार्य करता रहेगा : डॉ. राजदीप
पटियाला, 28 जनवरी : पोलो ग्राउंड में प्ले वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर राजदीप सिंह जी को पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री माननीय भगवंत मान ने शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ चढक़र अपना योगदान देने के लिए अवार्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । प्ले वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल जो पटियाला शहर में स्थित है। इस विद्यालय ने स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर राजदीप सिंह और डायरेक्टर श्रीमती हरलीन कौर की अगुवाई में अपने 50 साल पूरे किए है। इस विद्यालय में 3000 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं और 150 से अधिक शिक्षक गण पढ़ाते हैं।
प्ले वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला शहर के बीचो-बीच स्थित है। डॉक्टर राजदीप सिंह और डायरेक्टर श्रीमती हरलीन कौर जी की अथक मेहनत का ही परिणाम है जो यह विद्यालय आज दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है और शहर का जाना माना स्कूल बन गया है।यह डॉक्टर राजदीप सिंह जी के द्वारा की गई दिन – रात मेहनत का परिणाम है है जो विद्यालय दो एकड़ तक फैला हुआ है यह विद्यालय पूरी तरह से एयर कंडीशन है। विद्यालय में कंप्यूटर लैब, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो की साइंस लैब, एक बड़ी लाइब्रेरी तथा इनडोर स्विमिंग पूल है। स्कूल बच्चों की तरक्की के लिए फॉरेन टूर का भी आयोजन करवाता है।स्कूल में बच्चों की शारीरिक गतिविधियों के लिए एक बड़ा खेल का मैदान भी है। स्कूल समय-समय पर बच्चों के शारीरिक और मानसिक उन्नति के लिए कार्यक्रमों का भी आयोजन करवाता है। जिसमें स्कूल के अध्यापक और विद्यार्थी बढ़-चढक़र के भाग लेते है। स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर राजदीप सिंह बच्चों की हर सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हैं। इस खास मौके पर प्रीति यादव आई.ए.एस, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पटियाला (ज) ईशा सिंगल पी.सी.एस , रिया गोयल पी.सी.एस सहायक कमिश्नर (ज) पहुंचे । डॉक्टर राजदीप सिंह ने कहा कि आने वाले समय में यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में बढ़-चढक़र काम करेगा और बच्चों की तरक्की के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

You may also like