पंजाब मैडीकल रेप्रेसेंटिव एसोसिएशन ने बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस बड़े धूम धाम के साथ मनाया
– विशाल मैडीकल चैकअप कैंप का किया आयोजन
पटियाला, 28 जनवरी : पंजाब मैडीकल रेप्रेसेंटिव एसोसिएशन की तरफ से बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया। शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस की खुशी में विशाल मैडीकल चैकअप कैंप डोगरा मोहल्ला पी. आर. टी. सी वर्कशाप के सामने सरहन्दी गेट पटियाला में लगाया गया, जिसमें अलग अलग रोगों के माहिर डाक्टरों ने भाग लिया।
इस मौके कैंप दौरान डाक्टर अमनदीप गर्ग दिल के रोगों के माहिर, डाक्टर दीपइन्दर सिंह हड्डियों के रोगों के माहिर, डाक्टर परमिन्दर ढिल्लों बच्चों के रोगों के माहिर, डाक्टर दीप सिंह दांतों के रोगों के माहिर ने भाग लिया। इस कैंप में 135 मरीजों ने लाभ लिया। कैंप में विशेष मेहमान के तौर पर गुरप्रताप सिंह कंग टीम मैंबर दिलजीत दुसांझ कलां ने शिरकत की और आए हुए डाक्टरों का सम्मान किया। पी. एम. आर. ए के प्रधान हर्षवाहन, राजन शर्मा सचिव, सचिन, मनजोत सिंह, राजीव गैरा, विपिन, दविन्दर सारी टीम ने कैंप को सुचारू तरीके के साथ चलाने के लिए विशेष भूमिका निभाई।
पंजाब मैडीकल रेप्रेसेंटिव एसोसिएशन ने बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस बड़े धूम धाम के साथ मनाया
विशाल मैडीकल चैकअप कैंप का किया आयोजन
69