अभिनेता कपिल शर्मा, राजपाल यादव को मिली जान से मारने की धमकियां

रेमो डिसूजा ने भी करवाई शिकायत दर्ज

by TheUnmuteHindi
अभिनेता कपिल शर्मा, राजपाल यादव को मिली जान से मारने की धमकियां

अभिनेता कपिल शर्मा, राजपाल यादव को मिली जान से मारने की धमकियां
रेमो डिसूजा ने भी करवाई शिकायत दर्ज
मुंबई, 23 जनवरी : बालीवुड अभिनेताओं पर संकट के बादल पूरी तरह छाए हुए नजर आ रहे हें, जहां पहले सलमान खान को धमकियां मिल रही हैं तथा सैफ अली खान पर हमला हो चुका है, वहीं अब कामेडियन कपिल शर्मा व अभिनेता राजपाल यादव को भी जान से मारने की धमकियां मिली हैं। जानकारी के अनुसार यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई, जिसे ‘बिष्णु’ नामक व्यक्ति ने भेजा है। ईमेल में कपिल शर्मा, उनके परिवार, उनके सहयोगियों और राजपाल यादव की हत्या की चेतावनी दी गई है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राजपाल यादव की पत्नी राधा राजपाल यादव ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। अंबोली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है, जो नुकसान पहुंचाने की धमकी से संबंधित है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने अभी तक जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान नहीं की है। बता दें कि कपिल शर्मा सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक फेमस पर्सनालिटी हैं।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की शुरू
आईएएनएस के मुताबिक, कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद रेमो डिसूजा ने भी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया था। ईमेल में लिखा है, हम आपकी हाल की एक्टिविटीज को मॉनिटर कर रहे हैं और हम एक सेंसिटिव मैटर के जरिए आपका ध्यान खींचना चाहते हैं। यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है, हम आपसे आग्रह करते हैं कि इस संदेश को पूरी गंभीरता और गोपनीयता के साथ लें। सेंडर ने बिष्णु के रूप में साइन किए हैं।

You may also like