पलेवेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मनाई 50वीं वर्षगांठ : अकाल तखत के जत्थेदार समेत पहुंची उच्च शख्सीयतें
– विधायक कोहली, विधायक जोड़ेमाजरा, विधायक पठाणमाजरा समेत कई अधिकारी भी पहुंचे
पटियाला, 23 जनवरी : पले वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला में 50वीं वर्शगांठ बहुत ही शानदार ढंग के साथ मनायी गई। इस दिन स्कूल के चेअरपरसन श्रीमती तेजिन्दर कौर का जन्म दिन फाऊंडर डे के तौर पर मनाया जाता है। इस स्कूल की शुरुआत 1975 में 5 बच्चों के साथ की गई। 1975 में एक मामूली शुरुआत से पले वेज सीनियर सैकेंडरी स्कूल आज बुलन्दियों पर है।
आज डाक्टर राजदीप सिंह (चेयरमैन) और मैडम हरलीन कौर (डायरैक्टर) की मेहनत से यह स्कूल काफी तरक्की कर रहा है। 20 जनवरी को अखंड पाठ साहिब की आरंभता की गई। 21 जनवरी को बच्चों के लिए कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें रागी जत्था चंबे वालों की तरफ से कीर्तन किया गया और बच्चों के लिए अटूट लंगर भी वितरित किया गया। 22 जनवरी को अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, जिस में सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह जी ( जत्थेदार अकाल तखत साहिब), सिंह साहिब ज्ञानी सुल्तान सिंह जी (जत्थेदार तखत श्री केसगढ़ साहिब, श्री आनन्दपुर साहिब), सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह जी ( हैड ग्रंथी श्री बंगला साहिब) और सिंह साहिब ज्ञानी सुरिन्दर सिंह, नछत्तर सिंह ( हजूरी रागी, दरबार साहिब) की तरफ सेकीर्तन और स्कूल की चढ़ती कला के लिए अरदास की गई।
इस खास मौके पर शहर के मुख्य अधिकारी श्रीमान केएपी सिन्हा ( आई. ए. एस) श्रीमान अर्पित शुक्ला ( आई पीएस), डीजीपी, सरदार अमरदीप सिंह राय, आईपीएस ( एडीशनल डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस), पटियाला के विधायक अजीत पाल सिंह कोहली, मिस प्रीति यादव डी.सी ( डिप्टी कमिश्नर आफ पटियाला), मिस्टर मनदीप सिंह सिद्धू ( आईपीएस) डीआईजी, पटियाला, डाक्टर नानक सिंह ( आईपीएस) सीनियर सुपरीडैंट पुलिस आफ पटियाला, विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा, विधायक चेतन सिंह जोड़ेमाजरा और श्रीमान कुंदन गोगिया, मेयर पटियाला ने खास तौर पर शिरकत की।
पलेवेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मनाई 50वीं वर्षगांठ : अकाल तखत के जत्थेदार समेत पहुंची उच्च शख्सीयतें
विधायक कोहली, विधायक जोड़ेमाजरा, विधायक पठाणमाजरा समेत कई अधिकारी भी पहुंचे
61