हैदराबाद में पति ने पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े किए, कुकर में पकाया

by Manu

 हैदराबाद, 23 जनवरी 2025: हैदराबाद(Hyderabad) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति जिसका नाम गुरु मुरथी (Guru Murthy ) बताया जा रहा है उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव के टुकड़े करके उन्हें प्रेशर कुकर में पकाने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

घटना का विवरण

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना हैदराबाद के घनसावाड़ी इलाके में हुई। 35 वर्षीय वेंकट माधवी के लापता होने की रिपोर्ट 16 जनवरी को परिवार ने दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें उसके पति पर शक हुआ। उससे पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को कई टुकड़ों में काटा और सबूत मिटाने के इरादे से उन्हें प्रेशर कुकर में पकाने की कोशिश की।

आरोपी ने खुद दी पुलिस को जानकारी

घटना के कुछ समय बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर अपनी इस भयानक हरकत को कबूल कर लिया। उसने पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की ?

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। शव के टुकड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

पड़ोसियों की मुताबिक :

इस घटना से इलाके के लोग स्तब्ध हैं। पड़ोसियों के मुताबिक, दंपत्ति के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, लेकिन किसी को इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं थी।

घरेलू हिंसा पर सवाल

यह घटना घरेलू हिंसा और रिश्तों में बढ़ते तनाव की गंभीरता को एक बार फिर उजागर करती है। समाज में ऐसी घटनाएं गहरी चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

पुलिस ने कहा है कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें : कपिल शर्मा पर मंडरा रहा जान का खतरा , पाकिस्तान से मिली धमकी !

You may also like